1. सनातन धर्म ?
जिनकी हम संतान है उन्हे सनातन कहते हैं। शिव शक्ति की जिह्वा से जीव का जन्म हुआ है। शिव शक्ति का अंश है जीव। जीव का धर्म है अपने सनातन का, शिव शक्ति का ध्यान रखना। जीव का धर्म है कि अपने सनातन शिव शक्ति का ध्यान रखे, उनके संकल्प का ध्यान रखे, उनकी इच्छाओं का ध्यान रखे उनकी पसंद का ध्यान रखे। सनातन धर्म को जानना हो तो भगवान शंकराचार्य के इस श्लोक का स्मरण रखे और पालन करे: माता च पार्वती देवी पिता देवो महेश्वर:। बांधवा: शिव भक्ताश्च स्वदेशो भूवनत्रयम्।।